खरसिया: अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

खरसिया/ रवि पटेल :- छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों को पूर्णकालिक करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ रायपुर के प्रांतीय आह्वान पर 18 दिसंबर 2021 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे।


खरसिया विकासखंड के स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने इस आशय की लिखित सूचना ज्ञापन माननीय विकासखंड शिक्षा अधिकारी खरसिया, जिला रायगढ़ (छ.ग) दे दी गई है।

https://online.cgjobs24.com/pm-kisan-samman-nidhi-e-kyc-kaise-karen-mobile-se/

ब्लाक अध्यक्ष चित्रसेन श्रीवास व ब्लॉक उपाध्यक्ष मध्ये कुमार राठिया ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में लगभग 47000 कर्मचारी कार्यरत है जो कि 10 वषों से सफाई कर रहे हैं, जिन्हें प्रति माह 2000 से 2300 सौ रुपए मानदेय दिया जाता है। स्कूलों में सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे कार्य लिया जाता है, जिसके बाद दोपहर में बमुश्किल दूसरा कार्य मिल पाता है।जिससे हम दिन भर की मजदूरी से वंचित हो जाते हैं।

2018 के विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष श्री टी एस सिंहदेव ने वायदा किया था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों को 10 दिनों में पूर्णकालीन कर कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाएगा। लेकिन अभी तक मांगों को पूर्ण नहीं किया गया है। इसीलिए हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल कर सरकार के खिलाफ धरना देने मजबूर होना पड़ रहा है।

Leave a Comment